बांका, फरवरी 18 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। महाशिवरात्रि क़े अवसर पर आयोजित सुप्रसिद्ध धनकुंड मेला का बुधवार को सीओ श्रीनिवास सिंह व आरओ काजल कुमारी क़े द्वारा जायजा लिया। इस दौरान सीओ ने मेला में लगे दुकान से राजस्व कर्मचारी व अन्य क़े सहयोग से किये जा रहे राजस्व वसूली का भी जायजा लिया। सीओ ने जानकारी देते हुए बताया की मेला का संचालन प्रशासनिक स्तर से कराया जा रहा है।जिसको लेकर प्रशासनिक देखरेख में राजस्व वसूल किया जा रहा है। साथ ही मेला क़े संचालन व विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह नजर बनाए हुए है। वही मेला से वसूल किये जा रहे राजस्व नज़ारत में जमा किये जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...