भागलपुर, जून 18 -- कटोरिया (बांका)। कटोरिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के कांड संख्या 141/25 के प्राथमिक अभियुक्त संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार संजय यादव, फुलवरिया गांव का निवासी है तथा उसके पिता का नाम धानों यादव है। थाना प्रभारी ने बताया कि संजय यादव पर दर्ज मामले में वह फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोचने में सफलता पाई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.