बांका, दिसम्बर 10 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी कृति समिति के आह्वान पर बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में रजौन प्रखंड की भी सभी सेविका एवं सहायिका 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन में भाग लेगी। इस धरना को लेकर 10 से 12 दिसंबर तक रजौन के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। संघ द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र सभी पदाधिकारियों को भेजा जा चुका है। इस इसकी जानकारी देते हुए बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के रजौन शाखा की अध्यक्ष मुन्नी कुमारी एवं संघ की जिला महासचिव शारदा रानी ने बताया कि आंदोलन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित है और इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी कृति समिति देश के 15 राज्यों की 13 लाख 96 हजार आंगनबा...