बांका, अगस्त 21 -- बांका, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी बांका के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम, बांका की ओर से बुधवार को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 (पॉक्सो एक्ट) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निजी संस्थानों को जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों के प्रबंधन को आंतरिक परिवाद समिति गठित कर उसे शिबॉक्स पोर्टल पर अपडेट करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक राज अंकुश शर्मा, वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ शेखर कुमार दास एवं लेखा सहायक उत्कर्ष आनंद ने भाग लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार हर उस कार्यालय/संस्थान में जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हों, वहां आंतरिक समिति का गठन अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.