बांका, फरवरी 20 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रूदपैय के महारुद्र यज्ञ एवं पकरिया के राम जानकी मंदिर में भक्ति की रसधार बह रही है । गुरुवार को रूदपैय यज्ञ स्थल पर बने हवनकुंड की वेदी से अग्नि प्रज्जवलित किया गया। जिसमें वृंदावन, काशी, हरिद्वार, गुरुधाम सहित अन्य जगहों से दर्जनों पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ लकड़ी घर्षण के माध्यम से अग्नि प्रज्वलित किए। इस दौरान यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हवनकुंड में अग्नि प्रज्वलित होते ही हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारे से माहौल भक्तिमय बन गया। आचार्य ओम प्रकाश महाराज द्वारा शिव पुराण का रसपान कराया गया। कथा के प्रथम दिन उन्होंने बताया कि भगवान प्रेम, भाव, करुणा और वात्सल्य के भूखे होते हैं। कथा के बीच - बीच में भागवत भजन सुन श्रोता झूमने पर विवश हो रहे हैं। जबक...