भागलपुर, जनवरी 12 -- बांका। महादेवपुर स्टेडियम में आज क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच महादेव इलेवन और डोमिनेटर्स भागलपुर के बीच होगा। मैच को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोनों टीमें मजबूत मानी जा रही हैं, ऐसे में मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। आयोजन समिति ने लोगों से समय पर पहुंचकर मैच का आनंद लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.