भागलपुर, जनवरी 5 -- बांका : कैलाश पहाड़ी गांव के एक युवक पर महादलित समाज की लड़की से छेड़खानी करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि युवक ने लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसका विरोध करने पर धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार में भय का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.