भागलपुर, जनवरी 20 -- बांका। महमदपुर मोहल्ले में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु कलश लेकर शामिल होंगे। यात्रा मोहल्ले के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहेगा। कथा को लेकर पूरे मोहल्ले में उत्साह का माहौल है। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन समिति ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.