बांका, फरवरी 18 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के प्रखंड मंत्री अरविंद कुमार मंडल (50) का लंबी बीमारी के कारण बुधवार अहले सुबह खजाना स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से उनके सगे संबंधियों में शोक की लहर दौड़ गई। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और घर पर ही उपचाररत थे। अरविंद कुमार मंडल अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे समिति के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे तथा मत्स्यजीवी समुदाय के हितों के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन पर राता पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि उमाशंकर राय, सरपंच प्रतिनिधि अरबिंद यादव, समिति अध्यक्ष परमानंद मंडल, उमेश मंडल, धनंजय मंडल, मिथिलेश मंडल सहित दर्जनों सदस्यों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि उनके निध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.