बांका, अक्टूबर 8 -- बांका, एक संवाददाता। आगामी बिहार आम निर्वाचन 2025 के तहत बांका जिला अंतर्गत सभी मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिनांक 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित किया गया है। यह प्रशिक्षण मुख्यालय स्तर पर जिला के छह चिन्हित प्रशिक्षण केंद्रों पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा संचालित किया जाएगा। जिला प्रशासन के जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 10 अक्टूबर 2025 - पीठासीन पदाधिकारीयों एवं सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण। 11 अक्टूबर 2025 - प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण। 13 एवं 14 अक्टूबर 2025 - द्वितीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण। 15 अक्टूबर 2025 - तृतीय मतदान पदाधिकारी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.