बांका, जून 19 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत सिझत बलियास पंचायत के पूर्व मुखिया मजहर हुसैन को धोरैया राजद का नया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी राजहंस पंडित तथा सहायक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मो निजामुद्दीन द्वारा पूर्व मुखिया को राजद प्रखंड अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा गया।निर्वाची पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय को प्रमाण-पत्र देते हुए संगठन को और सशक्त करने की दिशा में पहल करने के लिए आग्रह किया। मजहर हुसैन को राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत करने पर स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी, विधायक प्रतिनिधि शेख अलाउद्दीन, अशोक दास, उमाशंकर सिंह,को नौशाद, पंकज सिंह,दुर्योधन यादव, देवेंद्र कुमार मंडल,मो आसिफ, असलम खान, निर्मल सिंह,मो शमशाद,मो नियाज़ सहित अन्य ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.