बांका, जनवरी 11 -- बौंसी, निज संवाददाता। इन दिनों मंदार पर्वत सनातन धर्म और आदिवासी आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। देश-विदेश से सनातन धर्मावलंबी, संथाल समाज तथा सफा धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में मंदार पहुंच चुके हैं। अवसर है अखिल भारतीय सनातन संथाल समाज के प्रथम महाकुंभ का, जिसका भव्य शुभारंभ आज से किया जा रहा है। इस महाकुंभ में नेपाल, भूटान और बांग्लादेश सहित भारत के विभिन्न राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड समेत कई क्षेत्रों से संथाल समाज एवं सफा धर्म के अनुयायी शामिल हुए हैं। आयोजन को लेकर पूरे मंदार क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त है। आज प्रातः 5 बजे विशेष आरती के उपरांत सनातन संथाल समाज द्वारा मंदार परिक्रमा की जाएगी। इससे पूर्व सभी सनातनी वनवासी समाज के श्रद्धालु पापहरिणी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.