भागलपुर, जनवरी 16 -- बांका। राजकीय मंदार महोत्सव सह बौसी मेला के दूसरे दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। महोत्सव परिसर में सजे सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। लोकगीत, लोकनृत्य, भक्ति संगीत और आधुनिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद कलाकारों ने झारखंड-बिहार की लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। नृत्य और गीतों पर दर्शक देर रात तक तालियां बजाते रहे। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में लगे विभिन्न झूले, खानपान और हस्तशिल्प की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के आगामी दिनों ...