भागलपुर, जनवरी 24 -- बांका। रजौन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूसी लदे एक ट्रक से करीब 8100 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप क्षेत्र से गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया, इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में भूसी के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और किसे सप्लाई की जानी थी। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...