बांका, दिसम्बर 12 -- बांका, निज संवाददाता। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सामुखिया मोड बांका में विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड जीत के बाद प्रथम बैठक में कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने किया। प्रधानमंत्री के द्वारा आत्मनिर्भर भारत के अभियान के तहत स्वदेशी जागरण अभियान भी चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हम विदेशी सामानों का बहिष्कार करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोकल फॉर भोकल पर जोर देकर और आम जनों के बीच जाकर सभी को प्रेरित करने का एक प्रचंड अभियान चलाया जाएगा। जो जिले भर में दिनांक 25 दिसंबर तक यह कार्यक्रम जन जागरण की तरह आम लोगों के बीच चलाया जाएगा। लोगों को ज्यादा से ज्याद...