भागलपुर, फरवरी 10 -- बौंसी। महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रशासन और विभिन्न समितियां मिलकर मंदिरों की सजावट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों में जुटी हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वयंसेवकों की टीम मार्गदर्शन और व्यवस्था संभालेगी। जलाभिषेक, भजन-कीर्तन और भंडारे की विस्तृत योजना बनाई गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की पहचान की गई है। बाजारों में पर्व को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित मार्गों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...