भागलपुर, जनवरी 12 -- बांका। बेलहर विधायक मनोज यादव आज चान्दन प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत में कई महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इनमें अबरखा-जेरुआ सड़क, डेम रोड से केलाहपहरी, धावाकोल से डीमाखांड़, भदरिया से सुगरकोल तथा चतराहन से फटोरिया तक पक्की सड़क निर्माण शामिल है। विधायक के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल व विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। विधायक मनोज यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...