भागलपुर, मार्च 10 -- बांका। बेलहर के धनजोर्बा गांव में अवैध रूप से बिजली जलाने के मामले में विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच के दौरान 11 लोगों को टोका फंसाकर बिजली जलाते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद जांच की गई, जिसमें पाया गया कि कुछ लोग बिना किसी वैध कनेक्शन के अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। इसके बाद विभाग ने कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी एक गंभीर अपराध है, और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैध रूप से बिजली का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की चोरी से बचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.