भागलपुर, जनवरी 29 -- बांका। जिले में पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से आज बेलहर थाना परिसर और जिलेबिया मोड़ थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक का जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे एसपी के समक्ष रख सकेंगे। पुलिस विभाग का मानना है कि इस पहल से लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और पारदर्शिता में वृद्धि होगी। जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, आपराधिक मामलों से जुड़ी शिकायतों सहित अन्य समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है। जनता दरबार को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.