बांका, दिसम्बर 12 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय बेलहर का औचक निरीक्षण करें पहुंचे बांका डीएम नवदीप शुक्ला से मिलकर बड़हरा गांव के स्व पशुपति नाथ मिश्रा की विधवा पत्नी बुजुर्ग शीला मिश्रा ने एक आवेदन दिया। शीला मिश्रा ने डीएम को बताया की किस तरह से गांव के दबंग विदेशी यादव द्वारा उनकी 16 डिसमल जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और हाड़ लिया है। शीला मिश्रा ने बताया की वह विदेशी यादव से अपनी जमीन मुक्त कराने के लिए पिछले पांच वर्षों से सीओ से लेकर डीसीएलआर के कार्यालय का चक्कर लगा रही है। लेकिन एसडीएम और डीसीएलआर के द्वारा सीओ को दिए गए आदेश के बावजूद अब तक उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है। शीला मिश्रा ने डीएम से उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...