बांका, मार्च 27 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता राजेश रविदास ने मंगलवार को रजौन थाना क्षेत्र के बरौनी, महादा एवं मालती में सघन छापामारी अभियान चलाकर विद्युत ऊर्जा चोरी के आरोप में धराए 6 उपभोक्ताओं के विरुद्ध रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस सम्बंध में रजौन जेई राजेश रविदास ने बताया कि अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने के आरोप में बरौनी ग्राम निवासी के चार वहीं महादा ग्राम के एक जबकि मालती गांव के एक अन्य उपभोक्ता के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। इस अभियान में विद्युत जेई के अलावे मानवबल उदयकांत झा, बुद्धिनाथ यादव, अजय कुमार गुप्ता एवं आशीष कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.