भागलपुर, सितम्बर 15 -- बांका। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के धोनी और औरिया गांव में राजस्व सेवा महाअभियान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अंचल प्रशासन और राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। दाखिल-खारिज, लगान, नामांतरण, वसीयत और विवादित मामलों का त्वरित निपटारा किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों ने बताया कि पहले इन्हीं कार्यों के लिए उन्हें कई बार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। अब गांव में ही समाधान होने से उन्हें राहत मिली है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी मामलों का निष्पादन प्राथमिकता पर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...