भागलपुर, मार्च 21 -- बाराहाट(बांका): स्थानीय गुरुद्वार गांव में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति की धारा बह गई। शोभायात्रा की शुरुआत गुरुद्वारे से हुई, जहां महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान कीर्तन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और गहरी हो गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन सात दिनों तक किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक प्रवचन देंगे। कथा के दौरान रोजाना भजन-कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.