बांका, सितम्बर 10 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शिवलोक के पास बांका बेलहर मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार प्रधान मुर्मू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि पीछे बैठी महिला बाल बाल बच गई। जख्मी का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के बिरना डीह गांव का प्रधान मुर्मू अपनी नतिनी को छोड़ने बाइक से उसके घर जा रहा था। रास्ते में संतुलन बिगड़ जाने के कारण बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.