बांका, फरवरी 2 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पकरिया गांव के एक किसान का ट्रैक्टर कुछ लोगों द्वारा खुद को फाइनेंस कर्मी बताकर खेत से जबरन ट्रेक्टर लेकर फरार हो गया। घटना रविवार की दोपहर की है। पीड़ित किसान गोल्डन कुमार पिता खुशीलाल सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। बताया कि तीन वर्ष पूर्व महिंद्रा कंपनी का बीआर 51 जी 4326 नंबर की ट्रैक्टर फाइनेंस कंपनी से किश्त पर खरीदारी किया। जिसका किश्त एक वर्ष पूर्व ही चुकता कर दिया। इसका अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिया गया है। बताया कि गांव के बाहर पंचायत सरकार भवन के समीप निजी खेत का समतलीकरण कर रहे थे। इस दौरान एक स्कार्पियो पर पांच - छह लोग सवार होकर आए। खुद को फाइनेंस कर्मी बता जबरन ट्रैक्टर लेकर भाग गया। घटना से आहत पीड़ित ने बांका के मोहम्मद आलम सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाना म...