भागलपुर, सितम्बर 24 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में शारदीय नवरात्र का उत्सव चरम पर है। देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही ग्रामीण परंपरागत वेशभूषा में मां दुर्गा के जयकारे लगाते मंदिरों में पहुंच रहे हैं। मंदिरों की सजावट और भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। महिला मंडल द्वारा कीर्तन और सामूहिक आरती से आयोजन और भी आकर्षक बन गया है। लोग पूरे उत्साह से देवी मां की आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.