बांका, नवम्बर 30 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सभी सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में शनिवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गयी।इसी कड़ी में प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़ीहारा उर्दू बालक में विभागीय निदेश के आलोक में प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार के नेतृत्व में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बैठक का थीम-हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा तथा निपुण बनेगा बिहार हमारा के संदर्भ में शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालय से जुड़ाव एवं बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के महत्व पर चर्चा की गई। वर्ग सापेक्ष दक्षता प्राप्त करने के लिए बच्चों का विद्यालय से नियमित रूप से जुड़ाव सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। हाल के दिनों में विद्यालय की सुविधाओं /संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति पर रोक हेतु अभिभावकों से समाज में जागरूकता क...