बांका, फरवरी 18 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड क़े पैर पंचायत अंतर्गत पैर पहाड़ी स्थित हियश्वर नाथ मंदिर प्रांगन में बुधवार से शुरू हो रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। कथा वाचक चेतना नंद शास्त्री जी महाराज उर्फ लाली बाबा क़े नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गयी। कथा स्थल से निकाली गयी कलश शोभायात्रा में शामिल 501 कन्या व महिलाओं क़े द्वारा डीजे की धुन पर नाच गान क़े साथ जयकारा लगाते हुए सम्पूर्ण गांव क़े भ्रमण करने क़े साथ ही शिव मंदिर पहुंच वैदिक मंत्रोचारण क़े साथ कलश भर कथा स्थल पर पहुंची। जिसके बाद कलश स्थापित किये जाने क़े साथ ही देर शाम कथा की शुरुआत की गयी। कथा की शुरुआत से पूर्व जीप उपाध्यक्ष सोनी सिंह जीप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ पुष्पेंद्र सिंह पंचायत क़े मुखिया आरती देवी पैक्स अध्यक्ष शिवशंकर सिंह...