बांका, फरवरी 5 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। पुलिस पर हमला करने वाले एक आरोपी सहित रजौन थाना की पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने मोहना गांव निवासी छोटू पासवान को पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं, पुनसिया निवासी एनबीडब्ल्यू वारंटी सुनील कुमार और बेगूसराय के शुजा गांव निवासी कुंदन महतो को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...