बांका, फरवरी 13 -- बांका, निज संवाददाता। टाउन थाना क्षेत्र के गुरमीबथान गांव से बांका पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर बजे वारंटी सुनील यादव का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार बांका थाना में पूर्व में मारपीट का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपित के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्लू जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था जिसे एसएचओ इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...