भागलपुर, फरवरी 10 -- चांदन। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभागार में आज बीडीओ प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर आवास सहायकों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में लंबित आवासों की स्थिति, जियो-टैगिंग, प्रथम एवं द्वितीय किस्त भुगतान, लाभुक सत्यापन तथा निर्माण की वास्तविक प्रगति पर बिंदुवार चर्चा होगी। कई पंचायतों में लाभुक चयन के बाद भी निर्माण धीमा रहने और किस्त निर्गमन में देरी की शिकायतें सामने आई हैं, जिन्हें प्राथमिकता से संबोधित किया जाएगा। बीडीओ ने सभी आवास सहायकों को अद्यतन अभिलेख, फोटो जियो-टैगिंग रिपोर्ट और प्रगति सूची के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। लक्ष्य है कि निर्धारित समयसीमा में अधिकतम आवास पूर्ण कर लाभुकों को पक्का घर उपलब्ध कराया जाए। बैठक में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर रहेगा।

ह...