भागलपुर, फरवरी 3 -- बांका। प्रखंड कार्यालय में आज बीडीओ द्वारा पीएम आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में आवास पर्यवेक्षक और सहायक मौजूद रहेंगे। लंबित आवासों, पहली व दूसरी किस्त के भुगतान, भू-अभाव और निर्माण की गति पर विशेष चर्चा होगी। बीडीओ ने निर्देश दिया है कि लाभुकों को समय पर भुगतान और तकनीकी मार्गदर्शन मिले ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो। अपूर्ण आवासों की सूची तैयार कर संबंधित कर्मियों से जवाब तलब किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर दिलाना प्राथमिकता है। बैठक के बाद प्रगति रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.