बांका, मई 26 -- बौंसी, निज संवाददाता। वट सावित्री व्रत को लेकर रविवार को बौंसी बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। व्रति महिलाओं एवं पुरुषों ने बाजार में फल मिठाई डलिया, सूप आदि की खरीदारी की। बौंसी बाजार के महावीर मंदिर चैक पर भीड़ मौजूद रही। इसी बीच एनएच पर काफी संख्या में भारी मालवाहक वाहन एवं बसें आ गयी। इस वजह से महावीर मंदिर के समीप नेशनल हाईवे पर जाम का नजारा रहा। करीब 4 घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहन जाम मेें रेंगते रहे। वाहनों की रफ्तार थम सी गयी थी। स्थानीय पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ा देर शाम तक यही नजारा रहा। हालांकि धीरे धीरे वाहन गुजरते गये। दुसरी तरफ बाजार में लोग फल, वस्त्र पूजा पाठ की सामग्री आदि खरीदने में लगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.