बांका, जनवरी 11 -- बौंसी, निज संवाददाता। कपकपाती ठंड के बीच सम्मेद शिखर जी से पदयात्रा करते हुए राष्ट्रसंत आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के परम शिष्य, अहिंसा तीर्थ प्रणेता पूज्य दिगम्बर आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ का श्री मंदारगिरी जी दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पर रविवार को भव्य मंगल आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण व्याप्त हो गया।मंदारगिरी क्षेत्र प्रबंधक पवन कुमार जैन ने बताया कि आचार्य श्री के मंगल प्रवेश पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने मंगल आरती किया गया। भगवान वासुपूज्य जैन मंदिर के मुख्य द्वार पर महिला श्रद्धालु मस्तक पर मंगल कलश और श्रीफल धारण कर "नमोस्तु, नमोस्तु, नमोस्तु महाराज जी" के जयघोष के साथ संतों की स्वागत किया। वहीं मंदारगिरी क्षेत्र में बौंसी थाना की पुलिस पूरी तरह मु...