बांका, मई 12 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के गोंदरा गांव में मामूली पत्थर रखने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दशरथ यादव और अंग्रेज यादव के बीच कहासुनी और गाली-गलौच शुरू होते ही उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों ओर से रड एवं धारदार हथियार चलने लगे। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल कटोरिया पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मारपीट की इस वारदात को लेकर अंग्रेज यादव ने थाना में लिखित आवेदन देते हुए दशरथ यादव, उनकी मां, पत्नी एवं पुत्र जयनंदन यादव को नामजद अभियुक्त बनाया है। वहीं दूसरी ओर दशरथ यादव ने भी पलटवार करते हुए अंग्रेज यादव, उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.