बांका, दिसम्बर 10 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। बीडीओ अरविंद कुमार ने बुधवार को पंचायत सरकार भवन घसिया का निरीक्षण किया।जहां जल निकासी और समतलीकरण के कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।ताकि यथाशीघ्र कार्य संचालन हो सके।संवेदक को निर्देश दिया गया कि सभी आवश्यक निर्माण और प्रक्रिया पालन करते हुए हैंडओवर करें ताकि जनता को इसका लाभ मिल सकें।इस दौरान बीपीआरओ अनुपम अनुराग,मुखिया प्रतिनिधि विपिन यादव मौजूद रहे।इससे पहले करहरिया पंचायत में भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण बीडीओ अरविंद कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को निर्धारित मानक के अनुरूप एवं तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।बीडीओ ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ...