बांका, जून 14 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित पंचायत उपचुनाव के तहत शुक्रवार को प्रपत्र 5 में सूचना का प्रकाशन कर दिया गया। जिसमें नामांकन प्राप्त करने की तिथि आज यानि 14 जून से 20 जून तक निर्धारित किया गया है। इसके लिए ट्राईसम भवन धोरैया में दो काउंटर बनाया गया है। ट्राईसम भवन में ही नामांकन पत्र की समीक्षा 21 जून से 23 जून तक होगी। अभ्यार्थियों द्वारा नाम वापसी की तिथि 24 जून से 25 जून। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के पश्चात् अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन व प्रतीक आवंटन 26 जून को होगा। मतदान 9 जुलाई को सुबह 7 बजे से 5 बजे तक और मतगणना की तिथि 11 जुलाई को निश्चित है। जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रश्मि भारती ने बताया कि घसिया पंचायत में सरपंच के मृत्यु होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.