बांका, जनवरी 9 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत में चलने वाली सभी दुकानों में ट्रेड लाइसेंस होना अनिवार्य है, इसकी जांच के लिए गुरुवार की शाम में नगर पंचायत के सिटी मैनेजर कुंदन कुमार अपने सहयोगी कर्मियों के साथ निकले। उन्होंने कई दुकानों में ट्रेड लाइसेंस की मांग की लेकिन अधिकांश दुकानदार इसे नहीं दिखा सके। कुछ दुकानदारों ने दुकान के लाइसेंस दिखाए लेकिन उन्होंने नगर पंचायत द्वारा जारी ट्रेड लाइसेंस दुकान में होने की जानकारी दी। उन्होंने सभी को अविलंब ट्रेड लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया तथा कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना के साथ कार्रवाई होने की बात कही। उनके साथ नपं के नाजिर दीपक कुमार, राजीव पाठक समेत अन्य लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.