बांका, फरवरी 5 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। क्षेत्र की बढ़ती आबादी और व्यापारिक विस्तार को देखते हुए धोरैया मार्केट में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की एक और नई शाखा खोलने की मांग तेज हो गई है। इसी सिलसिले में सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार गुप्ता एवं पीयूष कुमार के नेतृत्व में स्थानीय क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में कार्यरत बैंक शाखाओं पर ग्राहकों का अत्यधिक दबाव है, जिससे लेन-देन में घंटों समय बर्बाद होता है। बैंकिंग सुविधाओं की कमी के कारण किसानों, छोटे व्यापारियों और विद्यार्थियों को वित्तीय कार्यों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि विधानसभा अध्यक्ष ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए सकारात...