बांका, फरवरी 5 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। हर वर्ष की भाती इस बार भी रजौन थाना परिसर स्थित राजवनेश्वर नाथ धाम में धूमधाम से महाशिवरात्रि पूजा का आयोजन किया जाएगा। आगामी 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पूजा को लेकर पूर्व की समिति सक्रिय हो गई है। बुधवार को रजौन थाना परिसर में राजवनेश्वर नाथ पूजा समिति की बैठक रजौन के सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श करने के साथ-साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का आयोजन धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया, हालांकि बैठक में पूर्व के अध्यक्ष सहित रजौन बाजार के कोई उपस्थित नहीं हो सके, साथ जीवपूर्व के पूजा समिति के कई पुराने लोग भी उपस्थित नहीं हो सके। गुरुवार को फिर बैठक रखी गई है। इस बैठक में शिवपूजन ...