भागलपुर, जनवरी 16 -- बांका। जिले में धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। सुबह और शाम के समय शीतलहर के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। ठंड के कारण ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी ठंड से बचाव के इंतजाम नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रह सकता है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ठंड के कारण सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम देखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...