भागलपुर, अप्रैल 20 -- चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अन्तर्गत बन्दरी मिश्रा टोला में पीएचईडी विभाग की पहल पर नल-जल योजना का कार्य प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे इस टोला के ग्रामीणों के लिए यह योजना एक बड़ी राहत बनकर आई है। कार्य शुरू होते ही गांव में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। पीएचईडी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) द्वारा क्रियान्वित इस योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। गांव में पाइपलाइन बिछाने और नल लगवाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.