बांका, सितम्बर 17 -- बाराहाट। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गावों से कुछ दिन पूर्व शादी की नियत से अपहृत दो नावालिग लड़कियों को पुलिस ने बेलहर बाजार और भैरोगंज थाना क्षेत्र के गोरियाड़ीह गांव से बरामद कर लिया। पुलिस ने एक लड़की की बरामदगी के साथ मथुरा गांव के एक अपहरणकर्ता गणपति कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरी बरामद लड़की का अपहरणकर्ता को पुली अभी भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मंगलवार को दोनों बरामद लड़कियों को पुलिस ने 164 के बयान के लिए बांका न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने लड़कियों की बरामदगी और एक अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी की पुष्टि किया है। उन्होंने बताया की जल्द ही दूसरे अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.