भागलपुर, अगस्त 6 -- बांका । रजौन प्रखंड के कठौन गांव की रहने वाली सिमरन कुमारी की गुड़गांव में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सिमरन पॉलिटेक्निक की पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तलाश में इंटरव्यू देने गुड़गांव गई थी। इसी दौरान वह एक हादसे की शिकार हो गई। सिमरन अपने परिवार की उम्मीद और विधवा मां की एकमात्र सहारा थी। उसकी मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से मुआवजा और परिवार को मदद की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.