बांका, मार्च 29 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। तेज पछुआ हवा चलने के कारण शुक्रवार को पंजवारा बाजार सहित इसके आस-पास के क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली दोपहर से बाधित रही।तेज हवा के चलते दोपहर में जो बिजली कटी तो वो पांच बजे वापस लौटी।बिजली गुल रहने की वजह बिजली कर्मियों द्वारा बताया गया कि तेज पछुआ हवा चलने केे कारण ग्यारह हजार केवीए का हाईवोल्टेज तार आपस में टकरा जा रहा है,जिसके चलते लाइन बार-बार ट्रिप कर जा रहा है।मालूम हो की गर्मी के दिनों में लोगों को निर्वाध रूप से बिजली मिले इसको लेकर समय-समय पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाता है।लेकिन मार्च महीने में ही मेंटेनेंस कार्य की हवा निकल गई।जबकि अभी मई-जून की तन झुलसाने वाली गर्मी आनी बाकी है।वहीं पावर कट रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.