भागलपुर, फरवरी 3 -- धोरैया। स्थानीय काली मंदिर प्रांगण में चल रहा तीन दिवसीय अखंड संकीर्तन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। दूर-दराज से आए कीर्तन मंडलियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। अंतिम दिन विशेष आरती और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, जलापूर्ति और बैठने की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...