बांका, फरवरी 5 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। धोरैया काली मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय अखंड संकीर्तन कार्यक्रम का समापन बुधवार को हो गया। इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। समापन के अवसर पर कमिटी अध्यक्ष शंभू यादव,प्रकाश दास, ब्रह्मदेव भारती , राकेश पोद्दार और प्रवीण चंद्र सुदर्शन ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गांव का वातावरण पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबा रहा। अखंड संकीर्तन से न केवल गांव में उत्साह का संचार हुआ, बल्कि शांति और समृद्धि की कामना भी की गई। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.