भागलपुर, जून 23 -- शंभूगंज। प्रखंड अंतर्गत तिलडीहा पथ स्थित रामचुआ मोड़ के समीप सोमवार को एक बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहन सवार शिक्षक बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों वाहनों को आंशिक क्षति पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ पर अचानक सामने से आ रही स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। दोनों सवार शिक्षक समय रहते नियंत्रण में रहे, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों शिक्षकों को प्राथमिक सहायता दी। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.