बांका, फरवरी 18 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेलहर झाझा मुख्य मार्ग स्थित तीन पहाड़िया के पास पुलिस ने एक बाइक सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 20 लीटर महुआ शराब और बाइक जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शराब तस्कर मुनेश्वर सोरेन चिंगुलिया गांव का रहने वाला है। मुनेश्वर सोरेन ने बताया की वह शराब का खेप लेकर मुंगेर जिले ई संग्रामपुर थाना अंतर्गत चंदानिया गांव जा रहा था। उसने बताया की वह पिछले एक साल से शराब तस्करी का कारोबार कर रहा है। वह गुड़ियारा गांव से शराब लाकर अन्य जगहों पर पहुंचाता था। पुलिस सूत्रों ने बताया की गिरफ्तार शराब तस्कर को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...