बांका, जनवरी 9 -- बांका, एक संवाददाता। जिले में कड़ाके की ठंड के कारण डीएम नवदीप शुक्ला ने जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कोचिंग संस्थानों में कक्षा 08 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 12 जनवरी 2026 तक पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही कक्षा 08 से ऊपर की सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे के बीच संचालित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करेंगे। हालांकि प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.